Uttarakhand DIPR
Tenduwa

तेंदुए ने घर में घुसकर महिला को घायल किया, दहशत में हैं धौलादेवी के कई गांव के लोग

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के चामी ग्राम पंचायत में तेंदुए ने घर के अंदर घुसकर एक महिला को घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग तो गया पर अचानक हुए तेंदुए के हमले के बाद इलाके में दहशत बनी है। तेंदुए के हमले से घायल महिला को अस्पताल ले जाकर उपचार किया गया। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकडऩे की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते रक्षाबंधन के दिन रात में खाना खाने के बाद विशन दत्त पांडेय, उनकी पत्ïनी हेमा पांडेय और पुत्र पवन पांडेय टीवी देख रहे थे। तभी अचानक कमरे में तेंदुआ घुस गया और उसने हेमा देवी के सिर पर पंजे से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे पहुंचे और तेंदुआ भाग गया।
घायल महिला परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी लेकर गए जहां महिला का उपचार किया गया। महिला के सिर पर पंजे से गहरे जख्म हो गए हैं। धौलादेवी ब्लॉक के ग्वाड़, भनटोक, चामी, मैच्यून, तोली, मेलकांडे सहित अन्य गांवों में लगातार तेंदुए के दिखने से लोगों में भय बना है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए से निजात दिलाने की मांग की है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top