Uttarakhand DIPR
Heli

उत्तरकाशी के गंगनानी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग थे सवार

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। पुलिस प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था, जिसमें सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाकी यात्रियों की खोज की जा रही है।

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top