Uttarakhand DIPR
Badinath

श्रद्धालुओं के लिए कल से खुल जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

खबर शेयर करें

देहरादून। बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। रविवार सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर को 40 कुंतल फूलों से सजाया गया है। शनिवार को कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली, गाडू घड़ा तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को ज्योतिर्मठ नृसिंह मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजाएं की गई।

मंदिर में दर्शन के लिए बाहरी प्रदेशों के श्रद्धालु भी पहुंचने लगे हैं। सुबह करीब 10 बजे पूजा सम्पन्ïन होने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, राव अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल के साथ ही वेदपाठी योग ध्यान बदरी मंदिर पांडूकेश्वर के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और गद्दी को विदा किया। सात दशक बाद बदरीनाथ के वाहन गरुड़ भगवान की उत्सव डोली भी बदरीनाथ धाम के िलए रवाना हुई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top