WhatsApp Image 2025 04 19 at 18.28.00

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, दसवीं में कमल और 12वीं में अनुष्का ने किया टॉप

खबर शेयर करें

 उत्तराखंड बोर्ड का कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कमल सिंह चौहान ने बाजी मारी है। बागेश्वर के कमल सिंह चौहान 99 20 फीसदी अंक हासिल किये। टिहरी गढ़वाल की कनकलता ने 99.00 फीसदी अंक के साथ दूसरा स्थान पाया है। वहीं तीसरे स्थान पर दिव्यम गोस्वामी, प्रिया और दीपा जोशी रही हैं। इन्होंने 98. 80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

12वीं की बोर्ड परीक्षा में देहरादून की अनुष्का राणा ने 98 .60 फीसदी अंकों से टॉप किया है। केशव भट्ट 98.60 फीसदी अंकों  के साथ दूसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं तीसरे स्थान पर आयुष सिंह रावत रहे । उन्हें 96 .80 फीसदी अंक मिले।

 

Hosting sale

10वीं का परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा है।   हाईस्कूल में 88.20 फीसदी छात्र व 93.25 फीसदी छात्राओं ने परीक्षा पास की।  लड़कियों ने एक बार फिर से बाजी मारी है। 12वीं का रिजल्ट 83.23 फीसदी रहा है। 12वीं में 86.20 फीसदी छात्राएं और 83.23 फीसदी छात्र पास हुए हैं।12वीं में भी छात्राओं का पास परसेंटज लड़कों के मुकाबके बेहतर रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top