देहरादून। तीन बच्चों को अपना शिकार बना चुके आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने मार गिराया है। वन विभाग की टीम के अनुसार तेंदुआ जुलाई से अब तक तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुका था। जिसके बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित किया गया था।
तेंदुए ने सबसे पहले 22 जुलाई को भिलंगाना ब्लॉक के भौंद गांव में एक 9 वर्षीय लडक़ी को अपना शिकार बना लिया था, इस घटना के बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया था। 29 सितम्बर को इसी ब्लॉक के पुरवाल गांव में तीन साल के बच्चे को तेंदुए ने मार दिया था और फिर 19 अक्टूबर को कोट मेहर गांव में एक 13 साल के बच्चे को तेंदुए ने मार दिया। इन घटनाओं के बाद टिहरी के जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित कर दी थी। इन स्कूलों में अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई थी।
भिलंगना रेंज अधिकारी ने बताया कि हमारे शूटरों ने आदमखोर तेंदुए को सफलतापूर्वक मार गिराया है। उन्होंने बताया कि आदमखोर तेंदुआ मादा थी जो 7 साल की थी। इन हादसों के बाद इलाके के लोग दहशत में थे।


