Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 02 05 at 12.38.46 jpeg

रुड़की में स्कॉर्पियो पलटी, चार युवकों की जान गई, तीन घायल

खबर शेयर करें

रुड़की । एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर मंगलौर में पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में कार चालक की भी मौत हो गई है।

मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात मेरठ के गांव अख्तियारपुर से एक बरात रुड़की के चंद्रपुरी में आ रही थी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी आठ युवक एक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर  रुड़की बरात में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर में पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार डिवाइडर से जा टकराई और कार में सवार सभी आठ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस  मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलौर पुलिस के अनुसार, वंश पुत्र अमित, सोनू पुत्र मुकेश और सुजल पुत्र सतीश तीन की मौत हो गई है। 

एक घायल को प्राइवेट अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. जबकि जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बाद में चालक चिराग़ (25) की भी मौत हो गई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top