Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 11 15 at 17.35.26

जौलीग्रांट और पंतनगर से शुरू होगी पांच नए शहरों के लिए हवाई सेवा

खबर शेयर करें

देहरादून। जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट से पांच शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हवाई सेवाओं का विस्तार होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड आने वालों का सफर आसान होगा।

यह भी पढ़ें: रुड़की में स्कॉर्पियो पलटी, चार युवकों की जान गई, तीन घायल

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भोपाल, पटना, पंतनगर से मुंबई, कोलकाता, चेन्नई के लिए हवाई सेवा संचालित करने के लिए यूकाडा ने एविएशन कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। प्रदेश से अभी तक मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, भोपाल के लिए सीधी हवाई सेवा नहीं है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अब नए शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top