Uttarakhand DIPR
Arohi1

मॉ नन्दा महोत्सव: आरोही संस्था के बैनर तले बच्चों ने निकाली मॉ नन्दा सुनन्दा की झांकी

खबर शेयर करें
– मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा। मॉ नन्दा महोत्सव के अवसर पर श्री हरि कृष्ण त्रिवेदी मेमोरियल परियोजना के तहत आरोही संस्था के बैनर तले बच्चों ने मॉ नंदा-सुनंदा की झांकी निकाली। झांकी में लोकपर्व सातू आठू को भी दर्शाया गया। नंदा देवी मंदिर में इन दिनों मॉ नन्दा महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में जिले की विभिन्न सांस्कृतिक टीमें भाग ले रही हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को नन्दा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मॉ नन्दा सुनन्दा सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें और सदैव कृपा बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारम्परिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोडऩे का काम करते हैं।

Arohi

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top