नई टिहरी । एक महिला ने डोबरा -चांठी पुल से टिहरी झील में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।
सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई, वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।


Leave a Comment