Uttarakhand DIPR
uk board jpg

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू हो रहा है। जनपद के तीन मूल्यांकन केंद्रों जीजीआईसी अल्मोड़ा, मिशन इंटर कालेज रानीखेत और जीआईसी चौखुटिया में कुल 32 टेबलों पर 1,11055 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उप नियंत्रक उमेश पांडे ने बताया कि जीजीआईसी में 18 टेबल पर हाईस्कूल इंटर की 53 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में नौ टेबल लगेंगी। उप नियंत्रक सुनील मसीह ने बताया कि हाईस्कूल की पांच और इंटर की चार टेबल पर हाईस्कूल और इंटर की 44 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

जीआईसी चौखुटिया में केवल हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यहां पांच टेबल पर हाईस्कूल की 14055 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से पूर्व मूल्यांकन केंद्रों में रामनगर बोर्ड कार्यालय से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षक उप प्रधान परीक्षक, परीक्षकों और अंकेक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का प्रशिक्षण देंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top