नई दिल्ली। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्वारा देहरादून स्थित दून संस्कृति जनजातीय विद्यालय के छात्र आमंत्रित किए गए। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मुख्यत: पिथौरागढ़ धारचूला क्षेत्र से आये बिलुप्तप्राय वन राजी छात्रों ने राष्ट्रपति को राखी बांधी। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने उनके पास रुक कर बातें भी कीं और उनको चाकलेट दिये।
इन छात्रों को तरुण विजय के नेतृत्व में दिल्ली लाया गया था। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री धामी और मुख्य सचिव संधु ने उनके दिल्ली प्रवास और निवास की व्यवस्था की थी। उल्लेखनीय है कि वन राजी बच्चों को उच्चतर शिक्षा और बेहतर वातावरण में आगे बढऩे का अवसर पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी के विशेष प्रयास और पूर्व विधायक गगन सिंह रजवार के अभियान से सफल हुआ।


Leave a Comment