Uttarakhand DIPR
cobra

घर में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, हालात नाजुक

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। घर में सो रहे मासूम भाई-बहन को सांप ने डस लिया। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
डोईवाला  नगर पालिका की पंचवटी कालोनी में अरविंद पांचाल की साढे़ चार वर्षीय बेटी आशी और तीन साल का बेटा शिवांश घर में सो रहे थे।

इसी बीच जहरीला सांप घर में घुस आया। सांप ने आशी और उसके भाई शिवांश को काट लिया। परिवारजन दोनों को हिमालयन अस्पताल लेकर गए। वहां उनका उपचार चल रहा है। परिवारजनों की सूचना पर लच्छीवाला वन रेंज के कर्मचारी सांप को पकड़ने पहुंचे। कर्मचारियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top