Report ring desk
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर जैसा एक मामला अलवर के भिवाड़ी में सामने आया है। इस बार राजस्थान के भिवाड़ी की लड़की पाकिस्तान पहुंची है। अंजू (33 )सोशल मीडिया पर दोस्त बने नसरूल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई।
नसरुल्लाह का कहना है कि वह अंजू से शादी करना चाहता है। अंजू सगाई के कुछ दिन बाद इंडिया जाएगी और फिर वापस पाकिस्तान आएगी।
![सीमा हैदर की राह पर राजस्थान की अंजू प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान 6 Hosting sale](https://devbhoomidarshan.in/wp-content/uploads/2025/01/280120250645.avif)
जानकारी के मुताबिक अंजू अपने पति अरविंद कुमार के साथ दो साल से भिवाड़ी के टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रह रही है। उसकी 15 साल की एक लड़की और 6 साल का लड़का है।
बच्चों को यह पता नहीं है कि उनकी मां पाकिस्तान गयी है।
अंजू ने पाकिस्तान जाने के लिए 21 जून को आवेदन किया था। वह टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में काम करते हैं।
अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। पत्नी ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया।
अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी गुरुवार को घर से जयपुर के लिए निकली। कह रही थी कि सहेली से मिलने लाहौर जाना है। पति को यह नहीं पता था कि लाहौर पाकिस्तान में है। इस बीच अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था।
अंजू ने रविवार को दिन में सोशल मीडिया पर कॉल कर पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन.चार दिन बाद वापस आ जाएगी। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अंजू ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट की है। इसमें पाकिस्तानी नागरिक नसरूल्लाह से मिलने खैबर पख्तूनख्वा के दीर इलाके में पहुंचने की बात सामने आ रही है। नसरूल्लाह को शिक्षक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरू हुई।
नसरुल्लाह ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि अंजू की अगली पाकिस्तान यात्रा पर शादी करेंगे। अगले दो से तीन दिन में सगाई होगी और अंजू 10 -12 दिन के बाद भारत चली जाएगी और फिर शादी के लिए आएगी। उन्होंने कहा कि ये हमारी निजी जिंदगी है। हम मीडिया से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं।
![सीमा हैदर की राह पर राजस्थान की अंजू प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान 7 Follow us on Google News](http://reportring.com/wp-content/uploads/2024/02/google-news-icons.png)
![सीमा हैदर की राह पर राजस्थान की अंजू प्रेमी से मिलने पहुंची पाकिस्तान 8 Follow us on WhatsApp Channel](https://reportring.com/wp-content/uploads/2024/06/whatsapp-channel-icon.png)