लोक गीतों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
नैनीताल। उत्तराखड आशा हैल्थ वर्कर्स यूनियन की कार्यकर्ताओं ने नैनीताल सिविल कोड से माल रोड, कैंट मैदान तक स्वच्छता अभियान चलाया। आशा कार्यकर्ताओं के यूनियन समूह ने नैनीताल सिविल कोड से माल रोड होते कैंट मैदान तक स्वच्छता अभियान चलाया। सही अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को लोक गीतों के माध्यम से स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया। सफाई अभियान में आशा हैल्थ वर्कर्स यूनियन की सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूननियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हम आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में इस तरह के स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा।
स्वच्छता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल, दुर्गा टम्टा, दीपा अधिकारी, माधवी दम्र्याल, सुनीता प्रसाद, नीरा पुजारी, शान्ति आर्य, चंद्रा सती, सरिता देेवी, पूनम देवी, हेमा आर्य, गीता नैनवाल, नीलम बिष्ट, राधा, कुसुम लता, निर्मला बिष्ट, सुधा शाह, सुधा आर्य समेत सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।