नई दिल्ली। कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को फरीदाबाद से होते हुए दिल्ïली में प्रवेश कर चुकी है। आज की यात्रा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यात्रियों का बदरपुर बार्डर पर जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा में पार्टी नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बार्डर से दिल्ली में प्रवेश कर आश्रम चौक, इडिया गेट होते हुए लाल किला पर समाप्त होगी।
भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 राज्यों में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर करके राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार की सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री की। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रावर्ड वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुए।
राहुल का काफिला इंडिया गेट से होते हुए दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के विभिन्न पड़ाव तय करेगी। यात्रा में पार्टी के आला नेता, कलाकार, खिलाडिय़ोंं के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। शाम को साढ़े चार बजे लाल किला पर यात्रा समाप्त होगी। यात्रा की वजह से कई जगहों पर जाम लगने की आशंका जताई गई है। इस कारण दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है।


