सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज लगाने की अपील की
दूहरादून। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। कोविड-19पर नियंत्रण के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगाने के लिए नियमित कैंप लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सचिवालय में बैठक की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बूस्टर डोज के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।


