Uttarakhand DIPR
pension

उत्तराखण्ड सरकार ने बढ़ाई विधवा, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, अब मिलेंगे इतने रुपए

खबर शेयर करें
वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए पति-पत्नी दोनों हकदार

Report ring Desk

देहरादून। उत्तराखण्ड सराकर ने समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली विधवा, बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया है। विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन में 200 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। अब इस श्रेणी के सभी पेंशनरों को प्रति माह 1200 रुपए की जगह 1400 रुपए मिलेंगेे। इसके साथ ही वृद्धावस्था के लिए अब पति और पत्नी दोनों ही हकदार होंगे। धामी सरकार के इस फैसले से अब बुजुर्ग दंपत्तियों को बहुत फायदा होगा।

मालूम हो कि पिछली सरकार की अंतिम कैबिनेट में विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग श्रेणी के पेंशनर की मासिक पेंशन में दो सौ रुपए प्रति माह बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन इस बीच आचार संहिता लागू होने के कारण इसका आदेश जारी नहीं हो पाया था। अब नई सरकार बनते ही समाज कल्याण विभाग ने उक्त शासनादेश जारी कर दिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top