Uttarakhand DIPR
death

कौसानी में मिली लापता महिला की लाश, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

खबर शेयर करें

Report ring desk

बागेश्वर। कौसानी थाना अंतर्गत अमोली गधेरे में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को बागेश्वर ले आई। महिला के पति ने जिला अस्पताल आकर महिला की शिनाख्त की। इधर, पुलिस की सूचना पर मायके पक्ष के लोग बागेश्वर पहुंचे और उन्होंने मृतका की हत्या की आशंका व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार कौसानी के अमोली गांव निवासी 36 वर्षीया दीपा देवी पत्नी जगदीश राम नौ नवंबर से लापता थी। जिसकी खोजबीन के बाद महिला के पति ने कौसानी थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी। गुरुवार की सायं कुछ ग्रामीणों ने अमोली गधेरे के समीप बदबू महसूस की। कुछ दूर जाने पर उन्होंने गधेरे में पत्थर से ढका शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को जिला मुख्यालय में बने मोर्चरी में रख दिया।

शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जगदीश राम को बुलाकर शिनाख्त कराई। उसकी शिनाख्त दीपा देवी के रूप में हुई। इसके बाद मृतका के मायके को सूचना दी। सूचना मिलने पर मृतका का भाई व मां समेत अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने संदेह व्यक्त किया है कि महिला की हत्या की गई है

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top