11

शिरोमणि अकाली के प्रत्याशी ने रमेश नगर क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी और आशीर्वाद मांगा

खबर शेयर करें

Report ring Desk

नई दिल्ली। शिरोमणी अकाली दल दिल्ïली स्टेट के प्रत्याशी सरदार गुरदेव सिंह ने रमेश नगर के वार्ड संख्या 15, 4 और 8 ब्लॉकों का भ्रमण कर लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क और मेल्टा ब्राउन फिल्टर भी बांटे। उन्होंने लोगों का कुशलक्षेम पूछी और उनकी पार्टी की ओर से किए गए विकास कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी वे इसी भावना से लोगों के लिए कार्य करते रहेंगे।

क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सिंह ने लोगों को बताया कि कक्षा 6 से 10 वीं तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षण कार्य उनकी ओर से किया जा रहा है जिसमें पंजाबी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कंप्यूटर की ऑनलाइन क्लासेस नि:शुल्क दी जा रही है। यह क्लासेस रिटायर्ड प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।

गुरदेव सिंह ने लोगों से संपर्क के दौरान बताया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए 12 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्षेत्र के संगत की सेवा में हमेशा लगे हुए हैं, जो किसी भी पेशेंट के लिए निशुल्क उपलब्ध है।

10

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top