Report ring
पटना। बिहार के पटना में एक महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। रात को सोते वक्त हुए इस हमले में पति को जब तेज दर्द हुआ तो वह जाग गया और उसने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और उसकी पत्नी ने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ था। पति ने खुद का बचाव करते हुए पत्नी पर भी हमला कर दिया। लेकिन हालत बिगडऩे पर वह भागता हुआ पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की छानबीन शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के पटना स्थित फुलवारी शरीफ से पति पत्नी के बीच हुए झगड़े का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर उसे काट दिया। घायल पति का आरोप है कि वह रात को सो रहा था तभी उसकी पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। तेज दर्द से उसकी नींद खुली तो देखा कि पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला है और उससे खून बह रहा था। घायल पति ऐसी हालत में ही थाने पहुंचा, तब तक काफी खून बह चुका था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि पति – पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होते आ रहा है।


Leave a Comment