Teelu rauteli

उत्तराखण्ड की 22 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

खबर शेयर करें

Report ring

देहरादून। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आज प्रदेश की 22 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करेगी। तीलू रौतेली पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिया जाएगा।

विभाग की ओर से वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा की गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाएगा। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को इस साल 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपए की गई है।

राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए देहरादून से डा. राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, उत्तरकाशी से रीना रावत, हरिद्वार से वंदना कटारिया, चमोली से चंद्रकला तिवारी, ऊधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी, बागेश्वर से रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, पौड़ी गढ़वाल से अंजना रावत, नैनीताल से पार्वती किरौला, अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा, पिथौरागढ़ से बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चंपावत से रेनू गडकोटी, टिहरी गढ़वाल से पूनम डोभाल को पुरस्कृत किया जाएगा।

आंगनबाड़ी पुरस्कारों के लिए अल्मोड़ा से गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, चंपावत से पुष्पा पाटनी, गीता चंद, हरिद्वार से गलिस्ताए,देहरादून से अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे, उत्तरकाशी से सुमन पंवार, पौड़ी गढ़वाल से राखी, सुषमा गुसांई, चमोली से आशा देवी, नैनीताल से दुर्गा बिष्ट, ऊधमसिंह नगर से सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास, बागेश्वर से हंसी धपोला, गायत्री दानू, पिथौरागढ़ से हीरा भट्ट, टिहरी से सुषमा पंचपुरी व रुद्रप्रयाग जिले से सीमा देवी को सम्मानित किया जाएगा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top