Report ring desk
नई दिल्ली। भारत के महान फर्राटा धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मिल्खा सिंह ने एक महीने तक कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद आज चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में अंतिम सांस ली। वह 91 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।
मिल्खा सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, पंजाब सरकार के कई मंत्री, बड़े नेता और अधिकारी भी उपस्थित रहे। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।


Leave a Comment