Uttarakhand DIPR
sheela devi temple e1622096658484

शीला देवी मंदिर में शराब पीकर आने पर पांच हजार का जुर्माना, पशु बलि पर भी प्रतिबंध

खबर शेयर करें

Report ring desk

चंपावत। शीला देवी मंदिर में शराब पीकर आने वालों पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में पशु बलि पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में किसी भी प्रकार के पेड़-पौधों को काटने पर भी जुर्माना लगेगा। यह निर्णय मंदिर समिति ने लिया है। शीला देवी मंदिर चंपावत जिले के लधियाघाटी क्षेत्र में है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बडेला और सदस्य नवीन सिंह भंडारी ने बताया कि मंदिर में बलि देते पकड़े जाने पर  जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। 

 

शीला देवी मंदिर समिति की बैठक में लॉटरी के आधार पर राजेंद्र कोटिया को तीसरी बार पुजारी चुना गया। तय किया गया कि भविष्य में भी मंदिर के पुजारी का चुनाव लॉटरी के आधार पर ही किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष दीवान सिंह बडेला, नवीन सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह बगोटी, जगत सिंह बगोटी, नारायण कोटिया, ग्राम प्रधान भुवन राम, भुवन भट्ट, भूपाल बोहरा, दीपक जोशी, सुभाष जोशी, मदन जोशी आदि शामिल रहे। 

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top