Report ring desk
बागेश्वर। शुक्रवार तड़के मकान पर विशाल पेड़ गिरने से महिला और बच्चे की जान चली गई जबकि सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया।
जानकारी के अनुसार सातरतबे क्षेत्र के गुनाकोट गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम के मकान पर गिर गया। इससे मकान के मलबे में परिवार दब गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।
उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा होने से राहत और बचाव के काम में दिक्कत आई।
कुछ देर बाद पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकाल लिया था। गंभीर रूप से घायल गीता देवी (45 )पत्नी कैलाश राम, आदित्य (10) पुत्र गणेश राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कैलाश राम पुत्र मोहन राम, पूरन कुमार पुत्र मोहन राम, मनोज कुमार पुत्र मोहन राम, निर्मला देवी पुत्री मोहन राम, रेनू पुत्री कैलाश राम, मोहन राम पुत्र बची राम और हरियाणा के झिराना निवासी अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह घायल हो गए।


Leave a Comment