Report ring desk
देहरादून। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने इसका आदेश जारी किया है। 28 फरवरी 2022 तक के लिए उनकी नियुक्ति हुई है। इससे पहले मंगलवार को शत्रुघ्न सिंह ने मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल खत्म होने से करीब छह माह पहले अपना इस्तीफा दे दिया था।
शत्रुघ्न सिंह ने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था। पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में करीब छह महीने पहले उन्होंने पद छोड़ दिया। शत्रुघ्न सिंह 17 नवंबर, 2015 में राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने थे। करीब एक साल उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।


