Uttarakhand DIPR
a e1617081425781

विवाद में चली गोली, छह साल की मासूम घायल

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

रुद्रपुर। बागवाला में सोमवार शाम विवाद में हुई फायरिंग में गोली लगने से छह साल की मासूम घायल हो गयी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक बागवाला निवासी बिगन मजदूरी करता है। सोमवार शाम आसपास के कुछ लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान व्यापारी दीपक जैन ने करीब चार राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली बिगन की छह साल की बेटी कंचन को लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गया।

फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top