Uttarakhand DIPR
ACCINDENT FEB7 ky8GjVk 202102 e1621771593251

दोस्तों से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

हल्द्वानी। होली पर पर दोस्तों से मिलने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सागर पुत्र बलराम उम्र 24 वर्ष काठगोदाम स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। रविवार देर रात अपना काम खत्म करने के बाद वह दोस्तों से मिलने के लिए काठगोदाम से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को वाक वे शॉपिंग मॉल के पास पड़ा देखा। एंबुलेंस 108 की मदद से युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

रात भर घर नहीं लौटने पर युवक के परिजन परेशान हो गए और उसकी खोजबीन की। पुलिस चौकी पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। मृतक का परिवार काठगोदाम थाना क्षेत्र में कालटैक्स के पास, लाइन पार, चड्ढा बिल्डिंग में रहता है। बेटा रेस्टोरेंट से छूटने के बाद स्कूटी से दोस्त और रिश्तेदार से मिलने जा रहा था ।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top