Report ring desk
ऋषिकेश। बनखंडी मार्ग पर एक व्यक्ति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार सार्थक चौधरी पुत्र अशोक चौधरी, निवासी सुभाषनगर बनखंडी, ऋषिकेश ने बीते शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वह अपनी बहन के साथ स्कूटी में बनखंडी अपने घर जा रहा था। तभी नितिन कुमार नाम के लड़के ने पीछे से आकर उन्हें रोक दिया।

उसने उन दोनों के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उसकी बहन के गले और हाथ पर चाकू लग गया। युवक चाकू मारकर वहां से भाग गया।
रविवार को पुलिस ने नितिन कुमार, निवासी कुएं वाली गली शांति नगर एक ऋषिकेश को उसके आवास से धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी ने बताया कि उसने महिला के साथ 25 जनवरी 2021 को कोर्ट मैरिज किया था। कुछ समय बाद मनमुटाव होने के कारण वह अपने परिवार के साथ रहने लगी। जब वह उसे घर बुला रहा था तो वह बारबार मना कर रही थी। जिस कारण परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

