Uttarakhand DIPR
Narendra

मुख्यमंत्री धामी सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र नेगी को पद्मश्री देने की करेंगे वकालत

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार देने की वकालत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी केंद्र सरकार से पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का अनुरोध करेंगे। सीएम आवास में मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध लोकगायक एवं गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी के जीवन दर्शन कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित पुस्तक ‘सृजन से साक्षात्कार’ का विमोचन किया।

सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों व संगीत के माध्यम से देश दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। साथ ही गढ़वाल कुमाऊं, जौनसार क्षेत्र ही नहीं पूरे उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सही को सही और गलत को गलत बताने का भी संदेश दिया। ऐसे प्रयासों की समाज को जरूरत भी रहती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी, मोहन उप्रेती, गिरीश तिवारी ‘गिरदा’ हीरा सिंह राणा, शमशेर सिंह, जीत सिंह नेगी, चंद्र सिंह राही सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख लोकगायकों के जीवन परिचय व रचनाओं पर पुस्तक प्रकाशित करने की घोषणा की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top