Uttarakhand DIPR
accident 2

पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलटी जीप, चालक की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

टिहरी।  नरेंद्रनगर के रायवाला प्रतीत नगर से रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स हिंडोलाखाल कुंजापुरी से डेढ़ सौ मीटर पहले पहाड़ से पत्थर गिरने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में पांच लोग सवार थे। हादसे में चालक की मौत हो गयी। हादसा सुबह साढ़े सात बजे हुआ।

पहाड़ से पत्थर गिरने से मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट निवासी शिवपुरी तपोवन मुनिकीरेती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार नीलम पत्नी विजय प्रसाद को हल्की चोट आयी है। जबकि इनकी दो बेटियों आरुषि, अनुष्का को गंभीर चोट आई और पांच वर्षीय पुत्र आरव को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घयलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है।

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top