Report ring Desk
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को भाजपा ने रविवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर रावत को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा से निष्कासन के बाद कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि सीएम धामी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर हरक सिंह रावत को उत्तराखंड कैबिनेट से हटाने की सिफारिश की थी। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्हें कथित तौर पर कैबिनेट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है। हरक सिंह रावत रविवार को दिल्ली गए थे।

कोटद्वार के विधायक हरक सिंह रावत अपनी सीट बदलने के साथ ही अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए भी भाजपा से टिकट मांग रहे थे। माना जा रहा है कि इन मुद्दों पर भाजपा के राजी न होने पर उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच उंन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

