Uttarakhand DIPR
police 1

स्टाफ नर्स भर्ती मामले में वायरल आडियो की जांच करेगी पुलिस

खबर शेयर करें

Report ring desk
देहरादून। स्टाफ नर्स भर्ती के मामले में इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रही आडियो क्लिप की जांच की जाएगी। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी के निर्देश पर शासन ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में पत्र लिखकर मामले की जांच को कहा है।

प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा को लेकर इंटरनेट मीडिया में दो युवतियों के बीच फोन पर बातचीत का आडियो वायरल हुआ है। बातचीत में युवतियां परीक्षा स्थगित होने को लेकर बातचीत कर रही हैं। इसमें एक युवती सवाल उठा रही है कि परीक्षा ऐसे ही स्थगित नहीं हुई है। परीक्षा की अगली तिथि 10 जुलाई के आसपास हो सकती है। इसलिए कलेक्शन करना जरूरी है।

ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी व अन्य जिलों में पैसे एकत्र किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग पैसे लेकर देहरादून जा रहे हैं। बातचीत में आग कहा गया है कि एक.एक लाख रुपये का कलेक्शन सीएचसी और पीएचसी में होगा। उसके बाद एक.दो लोग पैसे लेकर आगे आएंगे। आडियो में नर्सिंग के जूनियर छात्रों द्वारा परीक्षा के लिए दबाव डाले जाने और कलेक्शन किए जाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top