murder

कुल्हाड़ी से पति की गर्दन काटकर की हत्या

खबर शेयर करें

Report ring desk

उत्तरकाशीं। एक महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना नौगांव ब्लॉक के हिमरौल गांव की है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जाता है कि 21 वर्षीय काजल और 22 वर्षीय जसपाल राणा की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। उनकी एक महीने की बेटी भी है। सोमवार देर रात को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य ने बताया की हत्या में प्रयोग कुल्हाड़ी को महिला के घर से करीब 25 मीटर दूर से बरामद कर लिया गया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया है। महिला के खिलाफ राजस्व चौकी दारसौं में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने रात को ही महिला को अपनी कस्टडी में ले लिया था। 

 

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top