congress bjp 647 033117014707 111917104145 2 0 0 e1617263338166

भाजपा और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Report Ring Desk

अल्मोड़ा। सल्ट उपचुनाव के लिए भाजपा ने .30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की ओर से भेजी गई लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जगह नहीं दी गई है। जबकि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने सल्ट उपचुनाव में माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए मंगलवार को स्टार प्रचारक तय कर दिए थे। इनमें राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा हृदयेश, पूर्व सीएम हरीश रावत, उपनेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा समेत 30 दिग्गज शामिल हैं। इधर बुधवार को भाजपा की ओर से भी स्टार प्रचारकों के नाम घोषित कर दिए गए।

टॉप 30 में हाईकमान ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या को पूरा महत्व दिया है। वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को इसमें जगह नहीं मिली है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top