Uttarakhand DIPR
Rain 1

देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

खबर शेयर करें
17 दिसम्बर तक बारिश की संभावना

देहरादून। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 17 सितंबर तक प्रदेश में हल्की व तेज बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश अभी भी जारी है। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में कमी आई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top