Uttarakhand DIPR
Fanda

पेड़ से लटका मिला ग्राम प्रधान का शव, क्षेत्र में मचा हडक़ंप

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। डीडीहाट क्षेत्र के ननकुड़ी गांव में ग्राम प्रधान का शव पेड़ के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को ननकुड़ी प्राथमिक स्कूल के पास एक बांज के पेड़ में शव लटकने की सूचना मिली। सूचना पर एसआइ बसंत पंत के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारा। शव की पहचान ननकुड़ी के ग्राम प्रधान संजय कुमार(40) पुत्र फकीर राम के रूप में हुई। संजय कुमार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि संजय कुछ समय से अवसाद में चल रहे थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top