उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिस महिला की मौत को लेकर उसके पति और ससुराल वालों पर पिछले दो साल से दहेज हत्या का केस चल रहा था, वह महिला जिंदा मिल गई। पुलिस ने महिला को मध्य प्रदेश से बरामद किया है।
यह मामला वर्ष 2023 का है, जहां 20 वर्षीय एक महिला की शादी के करीब डेढ़ साल बाद अचानक अपने ससुराल से गायब हो गई थी। परिवार ने 23 अक्टूबर 2023 को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई है। कोर्ट के आदेश पर महिला के पति और छह ससुरालवालों के खिलाफ की धारा 304 (दहेज हत्या) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया और दो साल तक मुकदमा चलता रहा और पति व ससुराल वाले पुलिस.कोर्ट के चक्कर काटते रहे।
मामले की जांच विशेष ऑपरेशन और पुलिस की सर्विलांस टीम को सौंपी गई थी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और महिला को मध्य प्रदेश से खोज निकाला। औरैया के सर्किल ऑफिसर अशोक कुमार सिंह ने बताय, कि महिला कोको औरैया लाया गया है। आगे की जांच जारी है। महिला के जिंदा मिलने के बाद केस का पूरा घटनाक्रम बदल गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


Leave a Comment