Uttarakhand DIPR
IMG 20250918 WA0027

सरेराह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जिलाधिकारी सविन बंसल से ऐसा क्या कहा जिसकी हो रही चर्चा

खबर शेयर करें

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की सरेराह जिलाधिकारी सविन बंसल से नाराजगी की चर्चा हर तरफ हो रही है। आपदा में फोन न उठाने से मंत्री गणेश जोशी नाराज थे। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है।

राजधानी में आई भयावह आपदा के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी सविन बंसल के बीच के वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सरेराह मंत्री जोशी डीएम बंसल को चेताने वाले अंदाज में बोल रहे हैं कि रंग-ढंग ठीक कर लें अपना। डीएम जवाब दिए बिना हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

तुम्हारे एसडीएम ने भी उठा लिया। साहब को जब आज सुबह मुख्यमंत्री के यहां से फोन किया तब जाकर फोन उठ रहा है। इतना सुनते ही डीएम सविन बंसल मंत्री के सामने हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। घटना पर मंत्री जोशी का कहना है कि हमें जिस उम्मीद से जनता ने बिठाया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top