Uttarakhand DIPR
accident

दूध लेने जा रहा था चली गई जान

खबर शेयर करें

Report ring desk

हल्द्वानी। दीपावली के दिन सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गयी। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।

जीतपुर नेगी निवासी 22 वर्षीय ललित आर्या पुत्र टीकम आर्या एक होटल में काम करता था। शनिवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ गन्ना सेंटर के पास से बाइक से दूध लेने जा रहा था। सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया जहां ललित ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद दोनों काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top