Uttarakhand DIPR
Vahan

खाई में गिर गया हल्द्वानी से थल जा रहा वाहन, तीन की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

Report ring Desk

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा यात्री वाहन के शुक्रवार सुबह खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा वाहन संख्या- यूके05 टीए 1754 बोलेरो यात्री वाहन बांसपटान से थोड़ा आगे गोदीगाढ़ के समीप खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Hosting sale

सूचना मिलते ही बेरीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी जवानों के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेरीनाग अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से हो गए हैं।

Vahan2

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top