Report ring desk
पिथौरागढ़। धारचूला तहसील की दारमा घाटी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना शुक्रवार सुबह की बतायी जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सीपीडब्ल्यूडी के ठेकेदार का बताया जाता है। सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। मृतक स्थानीय युवक बताया जाता है। घायलों का घारचूला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

