Uttarakhand DIPR
03

डीयूयूएस की ओर से द्वारका में उत्तरायणी महोत्सव 12 को

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। द्वारका उत्तराखंडी उत्तरायणी समिति (डीयूयूएस) की ओर से 12 जनवरी (रविवार) को दिल्ïली के द्वारका में उत्तरायणी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्धि, परंपराओं और विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। द्वारका के सेक्टर-14 में आयोजित होने जा रहे उत्तरायणी महोत्सव में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों माया उपाध्याय, दर्शन फर्सवान, सौरव मैठाणी, उषा भट्ट पांडे, नीरज बवारी, स्वाति पहाड़ी, भगवत मनराल, सुभाष पांडे और हरीश शर्मा की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

1

डीयूयूएस के अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत और सचिव जगदीश एस नेगी ने उत्तराखण्ड के सभी भाई बहनों से इस महोत्सव में बढ़ चढक़र भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक से जुडऩे की अपील की है।

मालूम हो कि उत्तराखण्ड में हर साल लोकपर्व उत्तरायणी-मकरैणी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन से सूर्य के उत्तरायण होने के कारण स्थानीय भाषा में इसे उत्तरैणी और मकर राशि में प्रवेश करने से इसे मकरैणी नाम से जाना जाता है। अपने लोकपर्व और संस्कृति को याद करते हुए दिल्ली में रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों की ओर से अपने अपने इलाकों में लोकपर्व उत्तरायणी बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाने लगा है।

02

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top