Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 15 at 14.15.38

अविवाहित पिता ने बच्चे को अपनाने से किया इन्कार, अस्पताल ने किया शिशुगृह में रखने का अनुरोध

खबर शेयर करें

देहरादून। अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद अविवाहित युवती की मौत के बाद अब बच्चे के कथित अविवाहित पिता ने बच्चे को अपनाने से इन्कार कर दिया है। अस्पताल ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर बच्चे को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखने का अनुरोध किया है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से से बाल कल्याण समिति को लिखित सूचना दी गई कि अस्पताल में एक अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद युवती की मृत्यु हो गई। नवजात बच्चे के कथित पिता ने पहले बच्चे को अपने साथ घर ले जाने के लिए सहमति दी, लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। ऐसे में बच्चा किसके पास रहेगा इसे लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि नवजात को वार्ड में ज्यादा समय तक नहीं रखा जा सकता। अस्पताल प्रबंधन ने समिति से अनुरोध किया कि नवजात शिशु को अस्थायी रूप से शिशुगृह में रखा जाए।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top