Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 09 05 at 19.45.19 jpeg

दिल्ली मार्ग पर परिवहन निगम चलाएगा 70 सीएनजी बसें

देहरादून।  परिवहन निगम राज्य के विभिन्न शहरों से दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें अनुबंध पर संचालित करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने निविदा जारी कर दी है। सीएनजी बसों के लिए टेंडर 18 सितंबर तक डाला जा सकता है। दिल्ली में बीएस-4 वाहनों का प्रवेश अक्तूबर से बंद होने जा रहा है, जिसके उपाय के तौर पर ये निर्णय लिया गया है। इसके अलावा निगम ने जो 150 बसें खरीदी थीं, वो अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के डीएम बदले, कमिश्नर दीपक रावत का बढ़ाया गया कद

 

परिवहन निगम के पास बड़ी संख्या में बीएस-4 बसें हैं। चूंकि दिल्ली में इनका प्रवेश बंद हो जाएगा, इसलिए दिल्ली की सेवा प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए ही निगम ने 150 बसें खरीदी थीं, जो कि अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएंगी। अब 70 सीएनजी बसें भी चलाने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 18 सितंबर तक टेंडर डाला जा सकता है।

अनुबंध की अवधि छह वर्ष होगी, जिसे बाद में एक वर्ष बढ़ाया जा सकेगा। निगम 5.20 किलोमीटर प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी उपलब्ध कराएगा। निगम के सभी खर्च निकालने के बाद बस संचालन से हुए लाभ में से बस मालिक को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर सभी खर्च निकालने के बाद हानि होती है तो उसे भी बस मालिक से साझा किया जाएगा

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top