Uttarakhand DIPR
pp

शराब के नशे में तीन युवतियों ने किया हंगामा, सड़क पर नाचने लगी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी । तीन युवतियों ने शराब के नशे में गौला बाईपास रोड काठगोदाम पर जमकर हंगामा काटा। युवतियां सड़क पर आकर नाचने लगी। लोग इनका वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने तीनों युवतियों को पकड़कर थाने लाए। इसके बाद तीनों के परिवार के सदस्यों को बुलाकर इन्हें परिवार को सौंप दिया।

सोमवार रात करीब 10 बजे काठगोदाम थाने से करीब एक किमी आगे गौला बाईपास पर ट्रैफिक जाम की सूचना पुलिस को मिली। जब एक सिपाही मौके पर पहुंचा तो पता चला कि तीन युवतियों ने शराब पीकर बीच सड़क पर नाच रही थी। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रही थी। सड़क पर चलने वाले युवक गाड़ी रोककर उसका वीडियो बनाने लगे ।

इससे सड़क जाम हो गई। सूचना पर काठगोदाम थाने के एसआई जगदीश महिला पुलिस के साथ पहुंचे। तीनों लड़कियों को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कड़ी चेतावनी दी गई है

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top