नई दिल्ली। विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक टीम इंडिया आज दोपहर 3 बजे पीएम से मिल सकती है। पीएम मोदी महिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनसे मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाएंगे।
नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल में दो नवंबर को खेल गए फाइल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से पराजित किया था और पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब देश के नाम किया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राजधानी दिल्ïली पहुंच चुकी है। टीम के पहुंचने पर होटल में ढोल बजाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खिलाडि़य़ों के माथे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।







Leave a Comment