Uttarakhand DIPR
Uttrakhand

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह 8 को

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर 8 नवंबर को जिला मुख्यालय और तहसील स्तर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और व्यक्तित्व प्रेरणादायी है, उनका सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है।
बैठक में जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, डीपीओ पीतांबर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top