टिहरी । कीर्तिनगर क्षेत्र में पूजा के लिए आई एक महिला अलकनंदा नदी में बह गईं। उसे बचाने के नदी में उतरा शख्स भी तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए। उन्हें बहते देख मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाया।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कीर्तिनगर के ढूंढ प्रयाग घाट पर पूजा के दौरान हुआ। पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के जबरौली गांव से करीब 15-16 श्रद्धालु 4 नवंबर को पूजा-अर्चना के लिए ढूंढ प्रयाग पहुंचे थे। पूजा संपन्न होने के बाद वे स्नान के लिए अलकनंदा नदी में डुबकी लगाने लगे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:15 बजे आशा देवी अचानक फिसलकर नदी के गहरे पानी में चली गई और बहने लगी।
लोगों ने आशा बचाने की कोशिश की। इसी दौरान जसवंत सिंह भी पानी के तेज बहाव में फंस गए, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए। देखते ही देखते दोनों आंखों से ओझल हो गए। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। साथ आए लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली।
उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही कीर्तिनगर थाने से पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस के साथ मिलकर नदी में डूबे दोनों लोगों की खोजबीन कर रही है।







Leave a Comment