Report ring desk
देहरादून। बारात दुल्हन के घर के लिए तैयार हो रही थी कि दूल्हे की तबियत खराब हो गयी। दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि पुष्पक विहार कालोनी में मुरादाबाद के नागफनी मोहल्ला निवासी चंद्रसेन के बेटे मुकेश की बारात आयी थी। बारात को अग्रवाल सभा भवन में ठहराया गया था। बताते हैं शनिवार शाम बारात दुल्हन के घर के लिए तैयार हो रही थी। इसी बीच दूल्हे के सीने में दर्द हुआ और उसकी तबीयत बिगड़ गयी। उसे प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की सूचना से कन्या पक्ष के यहां भी कोहराम मच गया।


Leave a Comment