राष्ट्र के सुख, शांति और शुखहाली की कामना की
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान मंगलवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली और नैनीताल के शक्तिपीठ में मां नयना देवी की दर्शन कर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति ने राष्ट्र के सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया।

कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा से जुड़ी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की।
इससे पूर्व आज सुबह महामहिम के मां नयना देवी मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेनि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।







Leave a Comment